Wednesday, July 22, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक आज विजयादशमी की धूम

आज विजयादशमी है। हम सभी जानते हैं आज के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत कायम की थी। हर साल विजयादशमी के दिन रावण दहन किया जाता है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक में आज धूमधाम से दशहरा मनाया जा रहा है।

आज विजयादशमी के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी। सीएम और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *