उत्तराखंडत्योहारदेहरादून

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम

आज देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल , वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं और नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर उन्होंने जो पारंपरिक वस्त्र पहने हैं, वे चमोली क्षेत्र के जनजातीय इलाके से भेजे गए हैं, ताकि इस पर्व को सांस्कृतिक एकता और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया जा सके।उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मना रहा है और पूरे राज्य को एकता का संदेश दे रहा है।
बाइट: गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष
“होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। आज हम सब कांग्रेस परिवार एक साथ मिलकर इसे मना रहे हैं। चमोली के जनजातीय क्षेत्र से भेजे गए पारंपरिक वस्त्र पहनकर हम अपनी सांस्कृतिक विविधता का सम्मान कर रहे हैं और प्रदेश को एकता का संदेश दे रहे हैं। सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
बाइट: यशपाल आर्य, कांग्रेस नेता
“होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। हम चाहते हैं कि प्रदेश में शांति, सौहार्द और खुशहाली बनी रहे। सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई