उत्तराखंडक्राइमदेहरादूनपुलिसहरिद्वार

2.5 लाख रुपए व वाहन की लूट की सूचना निकली फर्जी

 

कोतवाली भगवानपुर को को सलीम पुत्र अली हसन निवासी मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा 112 पर सूचना दी गई की कुछ लोग मुझसे ग्राम खेड़ी शिकोहपुर से जबरदस्ती मेरी गाड़ी व गाड़ी में रखे करीब ढाई लाख रुपए छीनकर भाग गए है।

112 की सूचना एमडीटी के माध्यम से प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में घटना के खुलासे हेतु टीम का गठन किया गया ।
टीम द्वारा मिली सूचना पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए अपराधियों की तलाश शुरू की जिसमें 1.नबीर पुत्र जमील 2. शौकिन पुत्र बाबू निवासीगण ग्राम मानक माजरा कोतवाली भगवानपुर 3 .साहिब पुत्र अलीम निवासी डाडा जलालपुर कोतवाली भगवानपुर द्वारा जबरदस्ती वाहन को अपने साथ लेकर जाना पाया गया ।

तीनो व्यक्तियो को पूछताछ हेतु थाना लाया गया पूछताछ में आपसी पैसो के लेन देने का मामला सामने आया है

सूचना देने वाले ने एक प्लानिंग के तहत पुलिस को गुमराह करने की नीयत से पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी जिस कारण पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त तीनों व्यक्तियो जिनके द्वारा मोटर साइकिल ले जाई गई थी व सूचना देने वाले अन्य दो व्यक्तियो 1.सलीम पुत्र अलीहसन नि0 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 02.नौशाद पुत्र शमशाद नि0 सम्राट कालोनी मण्डी समिती रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 के विरूद्व अन्तर्गत धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

इस कार्यवाही से पुलिस द्वारा जनता को स्पष्ट संदेश दिया गया की हरिद्वार पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार पर झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।