उत्तराखंडएसटीएफदेहरादून

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार………..अजय कुमार एसएसपी एसटीएफ

:उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए एसटीएफ के एसएसपी अजय कुमार ने साइबर अपराधियों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि साइबर ठग निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी सीबीआई या पुलिस अधिकारी बनकर, यूपीआई और फर्जी लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।उन्होंने बताया कि कई मामलों में ठग खुद को जज, सीबीआई अधिकारी या अन्य सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और उनसे पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। वहीं, निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर भी लोगों से ठगी की जा रही है।एसएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांच किए भरोसा न करें। अगर कोई खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पैसे मांगता है या डराता है, तो पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। किसी भी लालच या दबाव में आकर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।