उत्तराखंडदेहरादून

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी

विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में इस यात्रा का संचालन कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा किया जाता है। इस वर्ष यात्रा 4 जुलाई को टनकपुर पहुंचेगी और 5 जुलाई को पहला दल टनकपुर से नाभिढांग को रवाना होगा। इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा के 10 यात्रा दल करेंगे, जिनमें प्रत्येक दल में लगभग 50 श्रद्धालु शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होते हुए तिब्बत चीन में प्रवेश करते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा पहुंचती है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक मनीष कुमार का कहना है कि यात्रा संबंधित सभी तैयारियां को पूरा कर लिया गया है। यात्रियों के रहन-सहन खान पान और यातायात की व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।