उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा पशु क्रूरता के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त फरमूद पुत्र मजीद को दिनाँक 24/10/2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त फरमूद के विरुद्ध वर्ष 2013 में धारा 504, 506 भादवि एवं धारा 11(घ), 6 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मामले में अभियुक्त लंबे समय से मा० न्यायालय में पेश न होकर लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध मा० न्यायालय द्वारा गैर-जमानतीय वारंट जारी किया गया था।