Monday, January 19, 2026
Latest:
उत्तराखंडदेहरादूनपरिवहन

सिटी बस अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)उत्तराखंड से मुलाकात

सिटी बस अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल द्वारा आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)उत्तराखंड से मुलाकात की गई जिसमें हमारे द्वारा तथ्यों के साथ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार की शिकायत की गई है जिसमें कहा गया है कि उनके द्वारा सिटी बसों के नियम विरुद्ध भारी भरकम चालान किए गए हैं और सिटी बस मालिकों का शोषण हो रहा है जिसमें कुछ शिकायत जो हमारे द्वारा की गई है वह निम्न है;-
(1) जिसमें योगेंद्र कुमार द्वारा एक मोटरसाइकिल /स्कूटर सवार के साथ मारपीट की गई थी जिसकी जांच विभाग में लंबित है (2) इसी प्रकार टीएसआई योगेंद्र कुमार द्वारा मोटरसाइकिल का चालान दर्शाकर कर सिटी बस मोटर मालिक के कागज लिए गए और 3000 रुपये का चालान काटा गया।

(3) इसी प्रकार एक अन्य सिटी बस चालक से ज्यादा राशी के चालान का भय दिखाकर और धमकाकर 1000 रुपये घूस के  लिए गए जिसमें चालक  स्वयं डीजीपी महोदय के यहाँ उपस्थित था।
(4)  इसी प्रकार मेरे द्वारा जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से 18 तारीख को योगेन्द्र कुमार की शिकायत की गई थी उसी शिकायत के ईर्ष्या भाव में मेरी सिटी बस का 24 अक्टूबर 2023 को नियम विरुद्ध चालान काटकर सिटी बस को सीज किया गया
टीएसआई योगेंद्र कुमार की कारगुजारियों को लेकर मेरे द्वारा डीजीपी महोदय के संज्ञान में लाया गया है जिसमें डीजीपी महोदय द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *