भाजपा करेगी कार्यशाला
प्रदेश में निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं। वहीं इसी महा प्रदेश में सहकारिता के चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे। और इसके बाद पंचायत के चुनाव भी प्रदेश में होने हैं। इसी के साथ ही भाजपा के संगठन के चुनाव भी चल रहे हैं जिसको लेकर भाजपा की तैयारियां चल रही हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि भाजपा के संगठन के चुनाव चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा और 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी माह में ही कोशिश की जा रही है कि जिलाध्यक्षों के चुनाव भी करा लिए जाए।