Wednesday, July 22, 2026
Latest:
उत्तराखंडत्योहारदेहरादूनशासन प्रशासन

7 मार्च से 9 मार्च तक राजभवन में बसंतोत्सव का किया जा रहा आयोजन

7 मार्च से 9 मार्च तक राजभवन में बसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बसंतोत्सव को लेकर कर्टन रेजर जारी किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी इस आयोजन के लिए आम जनता को आमंत्रित किया जा रहा है 7 से 9 मार्च तक लोग निशुल्क राज भवन में प्रवेश कर सकते हैं और इसका कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं इसमें आयोजित की जा रही है। प्रदेश भर के पुष्प व्यवसाय से संबंधित किसान इसमें आमंत्रित किए गए हैं।