कल होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण क्या है उपाय जानिए
29 मार्च 2025 यानी शनिवार को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण काफी अहम होने जा रहा है क्योंकि इस दिन शनि अमावस्या, शनि गोचर भी लग रहा है। यह मीन राशि और भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।
हरिद्वार के ज्योतिष आचार्य मनोज त्रिपाठी ने बताया कि इस साल का यह सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण है यह भारत देश में तो नहीं देखा जाएगा उसके बावजूद भी यह ग्रहण इसलिए अहम है क्युकी इस दिन शनि गोचर भी लगा रहा है इसका प्रभाव आम नागरिक पर तो नहीं पड़ता किंतु ऊंचे पद पर बैठे व्यक्तियों पर इसका प्रभाव पड़ता है साथ ही ऐसे में देखा जाता है कि हादसों की संख्या अत्यधिक भर जाती है और सत्ता परिवर्तन के योग बनते हैं उन्होंने कहा कि क्योंकि इस ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं है इसलिए यहां पर कोई भी सूतक पाठक नहीं होंगे सूतक पातक ना होने के कारण न ही मंदिरों को बंद किया जाएगा लेकिन उसके बावजूद भी इस ग्रहण में चाहे तो इतिहास के तौर पर सावधानी बरत सकते हैं
ज्योतिष आचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने उपाय बताते हुए कहा कि आमतौर पर सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को न छूएं। ग्रहण के दौरान भोजन करने से परहेज करें। नींद लेने से बचें। गर्भवती महिलाएं घर पर ही रहें। अधिक भागदौड़ से बचें। किसी भी नकारात्मक जगह पर जाने से बचें। ग्रहण के दौरान मन को शांत रखना चाहिए। भगवान विष्णु के मंत्रों का जप कर सकते हैं। ग्रहण के बाद स्नान करने का महत्व है। साथ ही दान भी कर सकते हैं। जहां-जहां सूर्य ग्रहण दिखेगा, वहां के लोगों को सूतक काल के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है। और जहां पर यह ग्रहण नहीं लग रहा है वहां पर लोगों को ग्रहण के दौरान जब तक करते रहना चाहिए साथ ही गरीब लोगों को दान पुन करना चाहिए।
पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आंशिक सूर्य ग्रहण अमेरिकी समयानुसार, सुबह 4.50 बजे शुरू होगा और 6 बजकर 47 मिनट पर यह पीक यानी अपने चरम पर होगा। और सुबह 8.43 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दिन में दोपहर 2 बजकर 20 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे अपने चरम पर होगा।