2500 पीआरडी जवानों को हटाने पर कांग्रेस का सरकार पर हमला
प्रदेश में 2500 पीआरडी जवानों को हटाए जाने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि यह फैसला न केवल रोजगार विरोधी है, बल्कि इससे हजारों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि पीआरडी के करीब ढाई हजार जवान लंबे समय से प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सुधारने और कानून व्यवस्था में सहयोग देने का काम कर रहे थे। इसके बावजूद सरकार ने बजट के अभाव का हवाला देते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया।प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ काम कर रहे जवानों को हटाकर उन्हें बेरोजगार बनाया जा रहा है। इस फैसले से पीआरडी जवानों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते आज कर्मचारी वर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर है।
