रामनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस व केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन
रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लखनपुर चुंगी पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने गिरफ्तारी के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त किया है रामनगर में युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लखनपुर चुंगी पर एकत्र होकर केंद्र सरकार एवं दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि ऑल समिट कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछे जाने पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सवाल पूछना लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन सरकार सवालों से बचने का प्रयास कर रही है,सुमित लोहनी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहता है, लेकिन सरकार इन सवालों का जवाब देने से पीछे हट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो युवा अपनी बात रख रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो युवाओं का अपमान है।
उन्होंने मांग की कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो देशभर का युवा सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
