नगर निगम, देहरादून द्वारा शहर के सभी सम्मानित करदाताओं से की अपील
नगर निगम, देहरादून द्वारा शहर के सभी सम्मानित करदाताओं से अपील की जाती है कि वे अपना बकाया भवन कर एवं व्यवसायिक कर कल दिनांक 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम अवसर है, जिसके उपरांत करदाताओं को पेनल्टी के साथ कर जमा करवाना होगा।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक कर जमा नहीं किया जाता है, तो आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिनांक 01 अप्रैल 2026 से देय कर पर नियमानुसार पेनल्टी (दण्ड शुल्क) लागू होगी। ऐसे में करदाताओं से अनुरोध है कि वे समय से अपना कर जमा कर लें।
नगर निगम द्वारा कर जमा करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाया गया है। नागरिक अपने नजदीकी निगम कार्यालयों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यमों के जरिए भी कर का भुगतान कर सकते हैं। इससे समय की बचत के साथ-साथ भीड़भाड़ से भी बचा जा सकता है।
