कांग्रेस प्रभारी के दौरे तेज, 2027 चुनाव की तैयारी शुरू
उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने प्रदेशभर में बड़े स्तर पर दौरे शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पूरे प्रदेश का दौरा करेंगी। इन दौरों को कई चरणों में बांटा गया है, जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों के जिलों को शामिल किया गया है।गणेश गोदियाल ने कहा कि पहले चरण में उधम सिंह नगर, हल्द्वानी, देहरादून, मसूरी और कोटद्वार के दौरे हुए। दूसरे चरण में पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आने वाले समय में पर्वतीय क्षेत्रों के साथ उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी प्रभारी का दौरा प्रस्तावित है।उन्होंने कहा कि इन दौरों का मकसद कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करना, उनकी समस्याएं सुनना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी आगे की रणनीति तैयार करेगी।
