उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

पटेल नगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा चोरी की गई मोटर साइकिल हुई बरामद

वादी निवासी शाह एवेन्यु सो0 एरिया ग्राफिक एरा क्लेमनटाउन द्वारा थाना पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-07-बीडी-6754 होण्डा शाइन को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0: 338/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक- 05/06/2026 को हरभजवाला क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निखिल उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटर साईकिल होंडा शाइन संख्या: यू0के0-07-बीडी-6754 बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।