वाहन चोरी की घटना को 12 घण्टे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
श्री विनीत गर्ग द्वारा कोतवाली नगर पर आकर उनकी स्कूटी हो जाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 05/07/2026 को कोतवाली नगर पर वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वाहन चोरी की घटना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में कोतवाली नगर में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वार पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासो से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05-07-2026 को चैकिंग के दौरान माता वाला बाग के पास से वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों को चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी संख्या- यू0के0-07-एक्ससी-7254 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरणः
पूछताछ में अभियुक्तों बताया कि वह नशे के आदि है, नशे की आवशयकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अजांम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर घूम कर सुनसान क्षेत्र में खड़े दो पहिया वाहनों को अपने पास रखी मास्टर चाबी से खोलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा जिन वाहनों को वह मास्टर चाबी से नहीं खोल पाते थे, उनका लॉक तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त लल्लन पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है, जिस पर कई अभियोग दर्ज है।
