उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

हुडदंग करने वाले 01 युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

 

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक वाहन चालक द्वारा राजपुर रोड/ सहस्त्रधारा रोड पर अपनी कार होंडा सिटी पर बिना नंबर प्लेट/फैंसी नंबर प्लेट लगाकर तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुड़दंग किया जा रहा था।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा वायरल वीडियों की जांच करते हुए संबंधित वाहन के बारे में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक- 28-09-26 को उक्त कार के चालक को हिरासत में लेते हुए उसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित कार को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।