उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल होने लगी तेज
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। समाजवादी पार्टी भी प्रदेश में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गई है। देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव हुआ तो सपा अपने हिस्से की सीटों पर मजबूती से लड़ेगी। वहीं, गठबंधन नहीं होने पर पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। सपा ने संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़कर उत्तराखंड में पहली बार विधानसभा में खाता खोलने का लक्ष्य रखा है।

