उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर पड़ी भारी

कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर बाजार क्षेत्र मे एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच करते हुऐ हुड़दंग किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना व और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा हुड़दंग कर रहे 01 व्यक्ति को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।