उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना

देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि अरविंद पांडे गदरपुर विधायक का एक पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गोदियाल ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए एसआईटी (Special Investigation Team) का गठन किया जाना चाहिए, ताकि पत्र में लगाए गए आरोपों की पारदर्शी तरीके से जांच हो सके।उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरोपों में सच्चाई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, और अगर नहीं है तो भी स्थिति स्पष्ट होनी जरूरी है, ताकि जनता के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे।