कूड़ा गाड़ी को महापौर दीपक बाली और ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्र प्रभा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कूड़ा गाड़ी को महापौर दीपक बाली और ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्र प्रभा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना कियारवाना x
उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों में सभी विकास खंडो को ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई हेतु कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में काशीपुर खंड विकास कार्यालय ने पूरे प्रदेश में सबसे पहले यह शुरुआत की है सफाई के लिए जो कूड़ा गाड़ी लगाई गई है वह स्वयं सहायता समूह संगठन की और से लगाई गई है जिसमें करीब क्षेत्र की ढाई हजार महिलाएं सदस्य हैं।
कूड़ा गाड़ी को महापौर दीपक बाली और ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्र प्रभा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। महापौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में यह बेहतर कदम उठाने पर खंड विकास कार्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी।
