उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मनाया गया युवा संकल्प दिवस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ आज उत्तराखंड में जगह कार्यक्रम कर मनाया जा रहा है इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया इस दौरान उन्होंने सबसे पहले शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और चार सीलिंग फैन भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बधाई दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना की इस दौरान राष्ट्रीय प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा जन सेवा के लिए काम करता है आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को एक युवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु के लिए आज हमने कई जगह पर कार्यक्रम रखे हैं जिसमें शहीद स्थल पर 4 सीलिंग फैन दिए हैं इसके साथ ही दून अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है और इसके साथ ही एक कार्यक्रम स्कूल में बच्चों के साथ भी रखा गया है जहां पर बच्चों को स्टेशनरी आदि बांट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए दीर्घायु की कामना की