उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर सियासी घमासान, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। वहीं, बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति का आभार जताया है। उन्होंने दावा किया कि दुष्यंत कुमार गौतम को अदालत से क्लीन चिट मिल चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई ठोस सबूत सामने आता है, तो कार्रवाई की जा सकती है। हनी पाठक ने कांग्रेस के गांधी पार्क में मौन उपवास पर भी तंज कसते हुए पार्टी पर पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया।दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी के मुद्दे पर कांग्रेस इस नियुक्ति का विरोध कर रही है।वहीं, बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई नया सबूत सामने आता है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।हनी पाठक ने गांधी पार्क में कांग्रेस के मौन उपवास पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे कम से कम एक दिन उत्तराखंड में शांति रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और देशभर में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप भी लगाया।