Sunday, October 11, 2026
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

अमेरिका से देहरादून आए मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने आलोक श्रीवास्तव

 

 

अमेरिकी हिंदू कॉलेशन (एएचसी) जो तीस लाख सिखों और बौद्धों के साथ-साथ पचास लाख अमेरिकी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करता है। अमेरिकी हिंदू गठबंधन अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था में हिंदुओं के हितों की वकालत करने के लिए समर्पित है। यह संस्था यूएस कैपिटल (संसद), राज्य की राजधानियों और अन्य स्थानों पर सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित करता हैं, जिसमें हिंदू त्योहार, राजनीतिक बहस और अन्य समर्थकों के साथ सहयोग शामिल है।

 

जगतगुरु रामभद्राचार्य का हाल जानने अस्पताल पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मंत्री बोले : अब तबियत में काफ़ी सुधार

अमेरिकी हिंदू कॉलेशन के प्रशासनिक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने देहरादून पहुंचे एवं सीएम कार्यालय में उन्होंने मुख्यमंत्री को अमेरिका आने का न्योता दिया। आलोक श्रीवास्तव उन्हें अमेरिका में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया एवं सीएम कार्यालय में उपस्थित लोगों से विनती किया कि अगर मुख्यमंत्री जी मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे तो यह हमारे अमेरिकी हिंदू कॉलेशन के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। आलोक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री जी को संयुक्त राज्य अमेरिका, विशेष रूप से वाशिंगटन डीसी मेट्रो क्षेत्र की यात्रा के कार्यक्रमों के संदर्भ में मुलाकात करेंगे की बात कही है। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम देव-भूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सार का प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदू प्रवासी को मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति से प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने सुभाष रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कहां की मुख्यमंत्री को अमेरिका आने से उत्तराखंड को व्यापक रूप से पर्यटन के क्षेत्र में काम मिलेंगे, बहुत से ऐसे प्रवासी भारतीय वहां हैं जो उत्तराखंड में आकर कुछ दिनों तक रहना चाहते हैं और आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक वादियों में रहकर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं।

इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी एवं सलाहकार के रूप में जैविक भारत मिशन के संस्थापक रामकुमार अत्री भारत से एवं शेखर तिवारी जी जोकी अटल बिहारी वाजपेई के अति निकट सहयोगी एवं सलाहकार रहे ने अमेरिका से सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *