उत्तराखंडदेहरादून

स्कूल बसों में लगेगे सीसीटीवी

लगातार देखा जाता है कि राजधानी देहरादून में जो स्कूल बसें चल रही है उनमें सीसीटीवी कैमरे नहीं है इसके साथ में कोई जीपीएस भी नहीं लगा हुआ है जिसके कारण कहीं ना कहीं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसको लेकर परिवहन विभाग अब सख्त होता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा की प्राथमिकता सबसे पहले यह है कि बच्चों की सुरक्षा बनी रहे उनको किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे और वीएलडीटीडी डिवाइस को लगाना अनिवार्य किया गया है और जो भी जीपीएस उसमें लगाया जाएगा उसका एक्सेस पेरेंट्स को भी दिया जाएगा ताकि पेरेंट्स को भी जानकारी रहे की उनके बच्चे का मोमेंट क्या है और इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे को भी अनिवार्य किया है और जैसे कुछ गाड़ियां ऐसी है कि जो स्कूलों में अनुबंध पर चल रही है उसमें भी यह नियम रखा गया है कि आरटीए का नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित करें एक महीने का समय सभी को दिया गया है यदि उसके बावजूद भी अपनी गाड़ियों में कैमरे नहीं लगता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी