उत्तराखंड के राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राज्य के कृषि क्षेत्र एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा की राज्य में मौनपालन के क्षेत्र में काफी संभावना है। उत्तराखण्ड में मौन पालन के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है।
वर्तमान में हम 4 हजार टन तक शहद का उत्पादन कर सकते हैं। वही राज्यपाल ने कृषि मंत्री से कहा की हमारे पर्वतीय अंचलों में जहाँ सिंचाई के साधन नहीं है ऐसे स्थानों में मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती किया जाना लाभप्रद होता है इसके लिए केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को विशेष सहायता प्रदान करे। इस दौरान कृषि मंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव के दृष्टिगत हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया