Sunday, October 11, 2026
Latest:
उत्तराखंडदेहरादूनलक्सरहड़तालहरिद्वार

मंडावली स्तिथ लक्स कम्पनी के वर्कर हड़ताल पर

 

मंगलौर नारसन रोड पर मंडावली स्तिथ लक्स कम्पनी में कम्पनी के वर्कर्स हड़ताल कर बैठे है वर्कर महिलाओं का कहना है कि उन्हें सवा पाँच रुपये प्रति कार्टून पेकिंग के दिये जाते है इन महिला वर्करों का कहना हकी उनके प्रति पेकिंग कार्टून 6 रुपये की माँग की थी पर कई बार मीटिंग करने के बावजूद भी कम्पनी के निचले अधिकारी उनकी आवाज़ ऊपर तक नही उठा रहे और उन्हें धमकाने का काम करते है जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है उनका कहना है कि जब तक उनकी माँग पूरी नही होगी तो वह अनिश्चित हड़ताल पर रहेंगी

वही कम्पनी का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने आने को तैयार नही जब लेबर इंस्पेक्टर अनिल पोरिहित को मीडिया कर्मियों ने कॉल किया तो उनका कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नही और वह अपने स्तर पर बाद में जाँच कर लेंगे