Monday, January 19, 2026
Latest:
उत्तराखंडदेहरादूनपुलिसशराब

कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकान

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ड्राई डे शुष्क दिवस घोषित करते हुए जनपद की समस्त देसी विदेशी मदिरा के थोक फुटकर दुकानों को पूर्णता बंद रखने के आदेश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए हैं। जिले में समस्त देसी विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकान, समस्त सैन्य कैंटीन, समस्त बार, सैन्य कैंटीन के फुटकर अनुज्ञापन,समस्त देसी विदेशी मदिरा के थोक अनुज्ञापन में मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णताएं निषिद्ध रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी। वही कैलाश चंद्र बिंजोला जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अगर कोई आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।