उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिशासन प्रशासनहड़ताल

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आज देहरादून में उद्योग,व्यापार मंडल की ओर से निकाली गई विशाल आक्रोश रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आज देहरादून में उद्योग,व्यापार मंडल की ओर से विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। यहां रैली रेंजर ग्राउंड से लेकर डीएम कार्यालय तक निकली गई। इस आक्रोश रैली में विभिन्न संगठनों और युवाओं ने भी प्रतिभाग़ कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकान भी बंद रखी। आक्रोशित लोगों ने झंडो के साथ नारे लगाकर एकजुटता का नारा दिया और हिंदू उत्पीड़न पर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान पंकज मेसून, अध्यक्ष , दून वैली व्यापार संघ ने कहा कि आज हम आक्रोश रैली के माध्यम से सैकड़ो की संख्या में सड़कों पर उतरे हैं और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि भारत सरकार यू एन के माध्यम से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर हस्तक्षेप करें, जिससे कि वहां हिंदुओं का उत्पीड़न रुके।