भाजपा के निकाय चुनावों में संकल्प पत्र पर दोनों पार्टियों में ज़ुबानी जंग
भाजपा के संकल्प पत्र पर को लेकर आज कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस की है और भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलंदा बताया है वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस को इसका जवाब दिया है।उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलंदा है और पिछले 15 सालों से देहरादून निगम बोर्ड इनका है फिर ये वादे 15 साल में क्यों नहीं किए गए किसने इनको रोका था और कई गंभीर आरोप कांग्रेस ने संकल्प पत्र को लेकर भाजपा पर लगाए है वहीं कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश के लिए किए विकास कार्यों के बारे मे जनता को बताया है और आगे प्रदेश के 11 निकायों के लिए विकास कार्यों का संकल्प लिया है और उसको लेकर जनता के बीच में जा रहे है लेकिन जो भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर सवाल उठा रहे है उनका जनता के विकास कार्यों को लेकर किया विजन है पहले बताए फिर भाजपा के संकल्प पत्र पर कोई आरोप लगाए।