उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जहां जोरों पर हैं वहीं चर्चाएं इस बात की भी है कि जब मंत्रिमंडल विस्तार होगा तो क्या धामी कैबिनेट से उन विवादित मंत्रियों की छुट्टी होगी जो सरकार और भाजपा संगठन के लिए सर दर्द बने हुए हैं,क्या कुछ कयास मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगाए जा रहे हैं, देखिए रिपोर्ट।
धामी कैबिनेट विस्तार को लेकर इन दोनों उत्तराखंड में चर्चाएं जोरों पर हैं,कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत उन कैबिनेट मंत्रियों की भी मंत्रिमंडल विस्तार में छुट्टी होने की चर्चाएं हैं जो सरकार और संगठन के लिए सर दर्द बने हुए। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा पहाड़ी लोगों के लिए कह गए अब शब्द के बाद यह चर्चाएं और तेज हो गई लेकिन होली के त्यौहार आने के चलते इन चर्चाओं पर विराम भी लगता हुआ नजर आ रहा है लेकिन भाजपा के भीतर ही चर्चा है की होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्रियों की छुट्टी होने की भी चर्चा है ऐसे में पार्टी हाई कमान भी मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर रहा है भाजपा के प्रदेश में प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।
चैम्पियन को फिर कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत
मंत्रिमंडल विस्तार पर इन दोनों सियासी गलियारों के साथ सियासत में रुचि रखने वाले लोगों की भी नजरे आखिर मंत्रिमंडल जब विस्तार होगा तो किन चेहरों की छुट्टी होगी और किन नए चेहरों को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलेगी इसको लेकर सभी चर्चाएं भी कर रहे हैं लेकिन वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा का कहना है कि यह सही समय है जब होली के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कैबिनेट विस्तार कर देना चाहिए क्योंकि सरकार के पास अब 2 साल का कार्यकाल बचता है ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार अभी होता है तो विकास कार्यों को और गति मिलेगी क्योंकि कैबिनेट की कर कुर्सी वर्तमान में खाली है हालांकि उत्तराखंड में एक परंपरा सी बन गई है की कैबिनेट की कुछ कुर्सियों को खाली रखा जाए लेकिन उन्हें भी भाजपा सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा जिसमें कुछ कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी होगी तो सभी कैबिनेट की खाली कुर्सियों को भरा जाएगा।
धामी कैबिनेट के विस्तार पर सभी की नजरे जहां टिकी हुई है, वही देखना यही होगा कि क्या वास्तव में होली के बाद कैबिनेट विस्तार होता है, और यदि कैबिनेट विस्तार होता है तो किन मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी होगी और किन विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिलेगा,यह भी देखना होगा,लेकिन कब वह समय आता है जब मंत्रिमंडल विस्तार होता है यह भी देखना होगा।