Friday, January 16, 2026
Latest:
उत्तराखंडदेहरादूनशासन प्रशासनस्वास्थ्य

गर्मी का सीजन नजदीक आते ही लोगों को सताने लगा डेंगू का डर

गर्मी का सीजन नजदीक आते ही लोगों को डेंगू का डर सताने लगता है वही नगर निगम भी डेंगू को लेकर तैयारी में जुट चुका है नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि इस बार डेंगू का डंक ना फैले महामारी ना फैले उसको लेकर नगर निगम की तरफ से विशेष तैयारी की जा रही है हाल ही में एक बैठक भी अधिककारियो के साथ की गई है जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर भी ठहरे हुए पानी में लारवा मिले उसको नष्ट करने का काम करें और इसके साथ ही सभी वार्डों में फॉकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि यदि किसी के घरों में ठहरा हुआ पानी मिलता है और उसमें लारवा पाया जाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई इस बार नगर निगम करेगा
बाइट सौरभ थपलियाल मेयर