उत्तराखंडदेहरादून

महिलाओं ने की नई पहल महिला मोर्चा प्रांतीय व्यापार मंडल की अध्यक्षा मधु गुप्ता ने लिया ग्रामीण महिलाओं को गोद

जहां आज के समय में लोगों के पास किसी के लिए समय नहीं है वहीं मधु गुप्ता ने नई पहल की शुरुआत की  है जिसमें मधु गुप्ता ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्थिति से मजबूत करने का जिम्मा उठया है और उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को गोद लेने का काम किया है मधु गुप्ता का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजना ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचे उसके लिए ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के लिए संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में “ग्रामीण एवं नगरीय महिलाओं के बीच संवाद” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का नेतृत्व महिला मोर्चा प्रांतीय व्यापार मंडल की अध्यक्षा मधु गुप्ता ने किया, जिसमें महिला सहभागिता, आत्मनिर्भरता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता की प्रभावशाली झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रांतीय व्यापार मंडल महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल गुप्ता और उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला विभाग की उपाध्यक्ष मधु भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया।

 

नेहा जोशी ने अपने प्रेरणादायक विचारों और नेतृत्व क्षमता से उपस्थित महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी ही किसी भी समाज के आर्थिक विकास की रीढ़ होती है।

 

कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ, जिसमें व्यापारिक प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह आयोजन महिला शक्ति और व्यापारिक चेतना के संगम के रूप में एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा।

 

 

मधु गुप्ता ने सभी आयोजकों, सहभागियों और विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को सफल, सार्थक और ऐतिहासिक बताया।