अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी के पिता को टेंडर देने को लेकर बवाल
अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर से राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। इस बार मामला आरोपी के पिता को कथित तौर पर टेंडर दिए जाने को लेकर गरमाया हुआ है। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे प्रकरण को संदिग्ध बताया है।कांग्रेस नेता और विधायक, सदस्य सी.ई.सी. व प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के परिवार को निविदा दिया जाना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टेंडर इसलिए दिया गया ताकि मामले में किसी तथाकथित वीआईपी का नाम उजागर न हो सके।
प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि सरकार पारदर्शिता और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है तो इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और स्पष्ट किया जाना चाहिए कि किन परिस्थितियों में आरोपी के पिता को टेंडर प्रदान किया गया।
