रामनगर में कांग्रेस का तहसील पर प्रदर्शन,शिक्षा निदेशक से मारपीट के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, इस दौरान एसडीएम गोपाल चौहान के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया,ज्ञापन में कहा गया कि देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय में घुसकर की गई तोड़फोड़ और मारपीट लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है और ऐसे मामलों में तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए,पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है,उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश के भीतर गुंडाराज कायम हो गया है और पुलिस प्रशासन अपराध रोकने के बजाय अन्य गतिविधियों में उलझा हुआ है, जिससे अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो रहा है, उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में महिला अपराध सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि चिंताजनक है,रावत ने आरोप लगाया कि कई मामलों में सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है,कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा निदेशक प्रकरण में दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। आवश्यकता पड़ने पर सचिवालय का घेराव भी किया जाएगा,प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार से कानून का राज स्थापित करने की मांग की गई.
