अतिक्रमण पर की जाएगी सख्त कार्रवाई……………जिलाधिकारी
देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन जल्द बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सार्वजनिक भूमि और सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इसके लिए विभिन्न विभागों और एजेंसियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कई बैठकों में संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। शहर और जनपद के कई क्षेत्रों की पहचान भी कर ली गई है, जहां अतिक्रमण की समस्या सामने आई है। चिन्हित क्षेत्रों में जल्द ही संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
