उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

2027 के लिए कांग्रेस नई टीम तैयार करने में जुटी

 

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी नई टीम बनाने का काम शुरू कर दिया है। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस महानगर और जिलाध्यक्षों नई टीम तैयार करने जा रही है जिसके तहत हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आज चुनाव के लिए पर्यवेक्षक पहुंचे। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय सिंह यादव, इसके पर्यवेक्षक बनाये गए है जिन्होंने संगठन सर्जन अभियान में कई नेताओं से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए आवेदन लिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात और बिहार की तरह उत्तराखंड में भी संगठन सृजन अभियान से न सिर्फ संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि 2027 में कांग्रेस की दमदार वापसी भी होगी। और इस बार किसी गुट का जिलाध्यक्ष या महानगर अध्यक्ष नहीं बल्कि कांग्रेस का महानगर या जिला अध्यक्ष बनेगा।